भगेला गांव में तूफान से मकान ढहा:पति-पत्नी और तीन बच्चे मलबे में दबे, ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला
भगेला गांव में तूफान से मकान ढहा:पति-पत्नी और तीन बच्चे मलबे में दबे, ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला
सादुलपुर : सादुलपुर तहसील के गांव भगेला में रविवार शाम को तेज आंधी और बारिश के कारण एक मकान ढह गया। इस घटना में मुकेश जांगड़ा, उनकी पत्नी और तीन बच्चे मलबे में दब गए। हालांकि, ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
गांव भगेला निवासी संदीप कुमार ने बताया कि शाम करीब चार बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। इसी दौरान मुकेश जांगड़ा का मकान अचानक गिर गया।
मकान गिरने से मुकेश, उनकी पत्नी और तीनों बच्चे मलबे में फंस गए। घर का घरेलू सामान और एक मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। धमाके की आवाज सुनकर गांव के युवा और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद परिवार को मलबे से बाहर निकाला।
सभी सदस्यों को मामूली चोटें आईं। ग्रामीणों ने परिवार को सुरक्षित देखकर राहत की सांस ली। एक बड़ा हादसा टल गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2231455


