[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चोरी के प्रयास में मूर्ति खंडित की, आरोपी गिरफ्तार:तेहनदेसर से पकड़ा, मंदिरों से सिर्फ नकदी चुराता चोर, सोना-चांदी को को छूता भी नहीं

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

चोरी के प्रयास में मूर्ति खंडित की, आरोपी गिरफ्तार:तेहनदेसर से पकड़ा, मंदिरों से सिर्फ नकदी चुराता चोर, सोना-चांदी को को छूता भी नहीं

चोरी के प्रयास में मूर्ति खंडित की, आरोपी गिरफ्तार:तेहनदेसर से पकड़ा, मंदिरों से सिर्फ नकदी चुराता चोर, सोना-चांदी को को छूता भी नहीं

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ के मूंदड़ा गांव स्थित सत्यवादी वीर तेजाजी मन्दिर में चोरी के प्रयास के दौरान मूर्ति खंडित करने के आरोपी चोर को सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

डीएसपी दरजाराम बोस ने बताया- घटना के बाद सदर पुलिस की टीम ने मौका मुआयना कर रिपोर्ट दर्ज की थी। जिसके बाद पुलिस की दो टीमें चोर की तलाश में जुट गई। आखिर ग्रामीण इलाके से ऊंटालड़ के रहने वाले हेमसिंह(22) पुत्र अजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

डीएसपी ने बताया- हेमसिंह एक शातिर चोर है। वह पहले भी चार वारदातों को अंजाम दे चुका है। मजे के बात ये है कि वह मन्दिरों में सिर्फ नकदी की चोरी करता है। मूर्ति के सोना चांदी आदि को नहीं छूता। लेकिन गुरुवार की रात जब वह तेजाजी मंदिर में घुसा तो उसने वहां रखा गल्ला तोड़ने के लिए तेजाजी की मूर्ति का भाला तोड़कर मूर्ति को खंडित कर दिया।

हालांकि वह चोरी नहीं कर पाया। लेकिन भाला खंडित होने के कारण मामले ने तूल पकड़ लिया। जिसके बाद पुलिस ने दर्जनों सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिनमें शातिर चोर नजर आया। डीएसपी ने बताया कि कार्रवाई में सदर थाने की एसआई गीतारानी के नेतृत्व में टीम ने सराहनीय काम करते हुए शनिवार शाम को तेहनदेसर से चोर को पकड़ लिया।

Related Articles