प्रवीण खौथ ने किया एशियन गेम्स 2026 (जापान) के लिए क्वालिफाई
प्रवीण खौथ ने किया एशियन गेम्स 2026 (जापान) के लिए क्वालिफाई
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिले के छाजूसर निवासी प्रवीण खौथ ने एशियन गेम्स 2026 (जापान) के लिए क्वालिफाई किया है। इसी के साथ उड़ीसा के भुवनेश्वर में 24 से 28 जून तक आयोजित हुई 65 वीं नेशनल इंटर स्टेट सिनियर एथेलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रवीण खौथ ने हैमर थ्रो में रजत पदक जीता है। प्रवीण के पिता विजेन्द्र सिंह खौथ ने बताया कि प्रवीण ने 69.58 मीटर थ्रो करके रजत पदक प्राप्त किया तथा जापान के आइची – नागोया (AICHI-NAGOYA) में आयोजित होने वाले 20 वें एशियन गेम्स, 2026 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। प्रवीण एशियन गेम्स में भारत का हैमर थ्रो में प्रतिनिधित्व करेंगे।
गौरतलब है कि प्रवीण वर्तमान में उतर पश्चिम रेलवे में सीसीटीसी के पद पर कार्यरत है। प्रवीण के पिता विजेन्द्र सिंह खौथ पुलिस लाईन चूरू में कार्यरत है। प्रवीण ने अपनी जीत का श्रेय अपने माता-पिता एवं कोच भरत सिंह को दिया है। प्रवीण इससे पहले वर्ल्ड पुलिस गेम्स 2023 (कनाडा) में स्वर्ण पदक तथा राष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल जीत चुके हैं।
प्रवीण की इस उपलब्धि पर राजेन्द्र खौथ, कृष्ण ईशराण, मनीष कुमार, तेजपाल जाखड़, राकेश बेनीवाल, कुलदीप खौथ, श्रीचंद ईशराण सहित सहयोगियों ने प्रसन्नता की है और प्रवीण के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2231277


