[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत पौधारोपण:डिवाइडर पर पौधे लगाए, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत पौधारोपण:डिवाइडर पर पौधे लगाए, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया

हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत पौधारोपण:डिवाइडर पर पौधे लगाए, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया

सरदारशहर : सरदारशहर में रविवार को पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम लोक रंजन परिषद, कर्मभूमि सेवा संस्थान, एकता मंच, ताल ट्रस्ट, बाबा रामदेव पैदल यात्री संघ, युवा शक्ति मंच और सीमा संदेश के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ तारानगर चौराहे पर श्री शिव प्रसाद-गीता देवी शराफ द्वारा निर्मित प्रवेश द्वार से मजिस्ट्रेट आवास तक बने डिवाइडर पर पौधारोपण के साथ हुआ।

सरदारशहर में रविवार को पौधारोपण कार्यक्रम हुआ।
सरदारशहर में रविवार को पौधारोपण कार्यक्रम हुआ।

नियमित देखभाल और सिंचाई की जिम्मेदारी भी तय

पौधारोपण के बाद लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सिंचाई की जिम्मेदारी भी तय की गई। राजेश पारीक और लोक रंजन परिषद ने टैंकरों के माध्यम से पौधों की सिंचाई की व्यवस्था की। पवन सिंह ने अपने पिकअप वाहन से पौधों के परिवहन और रोपण में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

कर्मभूमि सेवा संस्थान के अध्यक्ष माणकचंद भाटी ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी सामाजिक संगठनों, अतिथियों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरदारशहर को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने के लिए ऐसे पर्यावरण संरक्षण अभियान भविष्य में भी लगातार चलाए जाएंगे।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षाविद तेजपाल चौधरी, नंदलाल जांगिड़, दिलीप पारीक, गिरीश लाटा, राजस्थान शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री विजय पोटलिया और जलदाय विभाग के पूर्व कर्मचारी नेता मारुति कुमार मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों का माल्यार्पण, शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में शंभूदयाल पारीक, महावीर माली, मांगीलाल पूनिया, नरेंद्र कुमार शर्मा, सुनील राजपुरोहित सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, व्यापारियों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और सैकड़ों नागरिकों ने भाग लिया। सभी ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Related Articles