गोवंश ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारी:चूरू में परचून की दुकान से लौटते समय हादसा, युवक गंभीर घायल
गोवंश ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारी:चूरू में परचून की दुकान से लौटते समय हादसा, युवक गंभीर घायल
चूरू : चूरू के टमकोर में शनिवार रात एक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परचून की दुकान से घर लौटते समय एक गोवंश ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। घायल को तुरंत डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। लोहसना बड़ा निवासी संदीप कुमार प्रजापत (29) ने बताया कि टमकोर में उसकी परचून की दुकान है। शनिवार रात वह दुकान बंद कर अपने गांव लौट रहा था। टमकोर से निकलते ही सड़क पर अचानक आए एक गोवंश ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
इस टक्कर से संदीप के पैर और मुंह पर गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से उसे डीबी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने घायल का इलाज शुरू किया। हादसे की सूचना मिलने पर संदीप के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। फिलहाल, युवक अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2231268


