सरकारी जमीन पर निर्माण को लेकर विवाद, बैठक आयोजित:ग्रामीण बोले- छप्पर बना कर रहे थे, अब पक्का निर्माण किया
सरकारी जमीन पर निर्माण को लेकर विवाद, बैठक आयोजित:ग्रामीण बोले- छप्पर बना कर रहे थे, अब पक्का निर्माण किया
नवलगढ़ : नवलगढ़ क्षेत्र के देवीपुरा बणी गांव में सरकारी भूमि पर कथित अवैध निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है। निर्माण को लेकर ग्रामीणों और संबंधित परिवार के बीच हुई कहासुनी का वीडियो सोशल मीडिया पर है। अभी तक वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की सरकारी भूमि पर रह रहा एक बावरिया परिवार पहले कच्चे छप्पर बनाकर रह रहा था, लेकिन अब बिना प्रशासनिक अनुमति के उसी स्थान पर पक्का निर्माण कराया जा रहा है।
शिकायत मिलने पर हल्का पटवारी ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य रुकवाने का प्रयास किया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस दौरान निर्माण कर रहे परिवार की महिलाओं ने विरोध करते हुए पटवारी और ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोप यह भी है कि एक महिला ने चप्पल दिखाकर धमकी दी। मौके पर काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच बहस होती रही।
ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
इससे पहले ग्रामीणों ने नवलगढ़ पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में सरकारी भूमि से कथित अतिक्रमण हटाने, सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की गई।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित परिवार विरोध करने वालों को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देता है। साथ ही क्षेत्र में हुई कुछ चोरी की घटनाओं को लेकर भी संदेह जताया है।
फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मामले की जांच और आगे की कार्रवाई प्रशासनिक स्तर पर की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2231240


