खेतड़ी में दो वाहन आमने-सामने टकराए:नया नगर फाटक वाला बालाजी के पास बड़ा हादसा टला, चेतावनी संकेतक और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग
खेतड़ी में दो वाहन आमने-सामने टकराए:नया नगर फाटक वाला बालाजी के पास बड़ा हादसा टला, चेतावनी संकेतक और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग
खेतड़ी : खेतड़ी क्षेत्र के नया नगर स्थित फाटक वाला बालाजी के पास सोमवार को सड़क के तीव्र घुमाव पर दो वाहन आमने-सामने टकरा गए। इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया। टक्कर के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर तेज घुमाव होने के कारण दोनों वाहन एक-दूसरे को समय रहते नहीं देख सके, जिससे वे आमने-सामने भिड़ गए। टक्कर के बाद वाहनों को आंशिक नुकसान पहुंचा, लेकिन दोनों वाहनों में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और यातायात को सुचारु कराया।
ग्रामीणों ने बताया कि इस स्थान पर पहले भी कई बार छोटे-बड़े सड़क हादसे हो चुके हैं। सड़क का तीखा मोड़ होने के कारण वाहन चालकों को सामने से आने वाले वाहनों का समय पर अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि इस घुमाव वाले स्थान पर चेतावनी संकेतक, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर और सुरक्षा संबंधी अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं कराई जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2231248


