भोजासर सड़क पर ग्रामीणों ने अवैध स्पीड ब्रेकर बनाए:दुर्घटनाओं का खतरा, अचानक झटका खाकर गिर रहे बाइक सवार
भोजासर सड़क पर ग्रामीणों ने अवैध स्पीड ब्रेकर बनाए:दुर्घटनाओं का खतरा, अचानक झटका खाकर गिर रहे बाइक सवार
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ उपखंड के भोजासर छोटा से भोजासर बड़ा गांव तक छह माह पहले बनी सड़क पर ग्रामीणों द्वारा मनमाने ढंग से स्पीड ब्रेकर बनाए। स्पीड ब्रेकर दुर्घटनाओं का कारण बन रहे है। बाइक और कार चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इसके अलावा, सड़क के किनारे खाली जगह में बड़े-बड़े पत्थर रखकर अतिक्रमण भी किया गया है। ये मनमाने ब्रेकर, जो कथित तौर पर सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं, अब खुद हादसों की वजह बन रहे हैं।
विशेषकर दोपहिया वाहन चालक अक्सर इन ब्रेकरों पर संतुलन खो देते हैं, जिससे मोटरसाइकिल असंतुलित हो जाती है। कई बार पीछे बैठे व्यक्ति या महिलाएं भी गिरकर घायल हो जाती हैं। चारपहिया वाहनों के एक्शल टूटने की घटनाएं भी आए दिन सामने आ रही हैं।
वाहन चालक अचानक चकमा खा जाते
समाजसेवी गोवर्धन महिया ने बताया- स्पीड ब्रेकर लगाने के लिए कोई निर्धारित मानक तय नहीं हैं। गांव में कई स्थानों पर ब्रेकर इतने ऊंचे बना दिए गए हैं कि वाहन चालक अचानक चकमा खा जाते हैं।
नियमों के अनुसार, स्पीड ब्रेकर लगाने से पहले 50 से 80 मीटर की दूरी पर चेतावनी बोर्ड लगाना अनिवार्य है। साथ ही, इन ब्रेकरों पर पेंट के साथ थर्मो प्लास्टिक बार मार्किंग भी होनी चाहिए, जो कि यहां अनुपस्थित है।
प्रियदर्शन चारण ने भी इस बात की पुष्टि की कि ग्रामीण अपने घरों के सामने मनमाने तरीके से स्पीड ब्रेकर बना रहे हैं। इन ब्रेकरों के पास कोई सूचनात्मक बोर्ड या मार्किंग नहीं होती, जिससे चालकों को सचेत नहीं किया जा पाता।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2230014

