[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

काॅल्विन शील्ड प्रतियोगिता में चूरू का चौथा स्थान रहा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

काॅल्विन शील्ड प्रतियोगिता में चूरू का चौथा स्थान रहा

काॅल्विन शील्ड प्रतियोगिता में चूरू का चौथा स्थान रहा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर राज्य स्तरीय सीनीयर कॉल्विन सील्ड प्रतियोगिता में चूरू का चौथा स्थान रहा। जिला क्रिकेट संघ के सचिव सुशील शर्मा ने बताया की जयपुर में आयोजित सुपर लीग मुकाबले के अंतिम मैच में चूरू ने पहली पारी की बढ़त के आधार पर नागौर से मैच ड्रा करवाकर राजस्थान में चौथे पायदान पर रहा। तीन दिवसीय सुपर लीग मुकाबले में चूरू के ग्रुप में करौली, सीकर व नागौर की टीम थी। चूरू ने दो जीत के साथ ग्रुप में दूसरा स्थान हासिल किया। टीम मैनेजर जगदीश शर्मा के नेतृत्व में चूरू ने जोधपुर में आयोजित लीग मुकाबले में भी जोधपुर, अलवर, झुंझुनू व टोंक को हराकर सुपर लीग में प्रवेश किया था।

सुपर लीग के मुकाबले में हेमंत कुमार, राजवीर सिंह राठौड़, हिमांशु पुजारी, शुभम सिंह पटवाल, शव्य गजराज, कार्तिक पूनियां, सचिन चौधरी व राहुल पूनियां का योगदान उल्लेखनीय रहा। चूरू नागौर के अंतिम मैच में हेमंत कुमार को दोनों पारियों में कुल 9 विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच मिला व शुभम सिंह पटवाल ने नाबाद 113 रन बनाये।चूरू की इस उपलब्धि पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पराक्रम सिंह राठौड़, कोषाध्यक्ष दीनदयाल सारस्वत, मुरारीलाल शर्मा, दीपक स्वामी, मनोज गढ़वाल, कमल पुजारी व भंवर वीरेंद्र सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Related Articles