कुरुक्षेत्र में महापंचायत: टिकैत बोले- देश लड़ेगा पहलवानों और तिरंगे की लड़ाई, सांसद ब्रजभूषण पर बोला हमला
कुरुक्षेत्र में आज महापंचायत : हरियाणा जाते हुए राकेश टिकैत ने शामली में कहा कि देश पहलवानों और तिरंगे की लड़ाई लड़ेगा। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि महिला पहलवानों ने रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन, आरोपी सांसद ब्रजभूषण की गिरफ्तारी नहीं हुई।
हरियाणा-कुरुक्षेत्र : भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि पहलवान देश की धरोहर है। समाज और देश मिलकर पहलवानों के सम्मान की लड़ाई लड़ेगा।
कुरुक्षेत्र में आयोजित खाप पंचायत में जाते हुए राकेश टिकैत शामली के बिड़ौली गुरुद्वारे में करीब आधा घंटा रुके। यहां उन्होंने कहा कि महिला पहलवानों ने रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन आरोपी सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी नहीं हुई। कुरुक्षेत्र में सभी खापों और समाज के जिम्मेदार लोग मिलकर इस मुद्दे पर आगे का निर्णय लेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044089


