[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी के झुझारपुर में 2.35 करोड़ के विकास कार्य होंगे:विधायक धर्मपाल गुर्जर ने किया शिलान्यास, पेयजल की समस्या का होगा जल्द समाधान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी के झुझारपुर में 2.35 करोड़ के विकास कार्य होंगे:विधायक धर्मपाल गुर्जर ने किया शिलान्यास, पेयजल की समस्या का होगा जल्द समाधान

खेतड़ी के झुझारपुर में 2.35 करोड़ के विकास कार्य होंगे:विधायक धर्मपाल गुर्जर ने किया शिलान्यास, पेयजल की समस्या का होगा जल्द समाधान

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड की ग्राम पंचायत मानोता कलां के गांव झुझारपुर में विकास कार्यों का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने लगभग 2 करोड़ 35 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य घोटी देवी ने की।

नवीनीकरण कार्यों का लोकार्पण किया

अतिथियों ने सर्वप्रथम फीता काटकर सड़क नवीनीकरण कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्य अतिथि विधायक गुर्जर ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने गांवों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास करने की बात कही।

पेयजल की समस्या उठाई

17 लाख रुपए की लागत से थ्री-फेस ट्यूबवेल का होगा निर्माण

इस पर तत्काल सकारात्मक पहल करते हुए विधायक ने झुझारपुर गांव में 17 लाख रुपए की लागत से थ्री-फेस ट्यूबवेल निर्माण की घोषणा की। इस घोषणा से ग्रामीणों, विशेष रूप से महिलाओं में खुशी का माहौल देखा गया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि ट्यूबवेल बनने से लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान होगा।

ग्रामीणों ने विधायक का किया स्वागत

विधायक ने कहा कि विकास योजनाओं का उद्देश्य प्रत्येक गांव तक बेहतर सड़क, पेयजल, बिजली और अन्य आवश्यक सुविधाएं पहुंचाना है, जिससे आमजन के जीवन स्तर में सुधार हो सके। इस अवसर पर ग्रामीणों ने अतिथियों का माल्यार्पण व साफा पहनाकर स्वागत किया तथा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर एडवोकेट रोहिताश मनकश, सतीश कुमार, बबलू अवाना, सुरेंद्र काजला, धर्मा पहलवान, रामचंद्र, राजपाल, सुरेश, मदनलाल, अशोक कुमार, सुनील कुमार, राकेश कुमार, कपिल कुमार, हरिश कुमार, विकास सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles