नेछवा ग्रामीण सेवा शिविर में बुजुर्ग को मिली राहत:रुकी वृद्धावस्था पेंशन मौके पर हुई बहाल
नेछवा ग्रामीण सेवा शिविर में बुजुर्ग को मिली राहत:रुकी वृद्धावस्था पेंशन मौके पर हुई बहाल
नेछवा : राजस्थान सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत ग्राम पंचायत नेछवा में 23 जून 2026 को ग्रामीण सेवा शिविर 2026 का आयोजन किया गया। इस शिविर में महावीर प्रसाद नामक लाभार्थी की रुकी हुई वृद्धावस्था पेंशन को मौके पर ही बहाल किया गया।
महावीर प्रसाद ने शिविर प्रभारी भावेश धनवंत और शिविर सहप्रभारी रामचन्द्र गुर्जर के समक्ष अपनी समस्या रखी। उन्होंने बताया कि उनकी राजस्थान मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत मिलने वाली पेंशन रुक गई थी।
ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी ने जांच में पाया कि आवेदक के आधार, जन-आधार और आय संबंधी जानकारी अपडेट नहीं थी, जिसके कारण पेंशन रोक दी गई थी। अधिकारियों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मौके पर ही आवश्यक अपडेट करवाए और वार्षिक सत्यापन भी संपन्न किया।
पेंशन बहाल होने के बाद महावीर प्रसाद ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रशंसा की। उन्होंने शिविर प्रभारी, सहप्रभारी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा पंचायत प्रशासन का भी आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2223788

