[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पति, सास, जेठ-जेठानी पर मारपीट का आरोप:महिला ने राजगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजगढ़राजस्थानराज्य

पति, सास, जेठ-जेठानी पर मारपीट का आरोप:महिला ने राजगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया

पति, सास, जेठ-जेठानी पर मारपीट का आरोप:महिला ने राजगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया

राजगढ़ : राजगढ़ थाना क्षेत्र के गांव महलाणा उतरादा में एक विवाहिता ने अपने पति, सास, जेठ और जेठानी के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना अधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने बताया कि महलाणा उतरादा निवासी अंजना कंवर पत्नी जयपाल सिंह राजपूत ने रिपोर्ट में बताया कि उनकी शादी वर्ष 2008 में जयपाल सिंह के साथ हुई थी। विवाह के बाद से ही उनकी सास मंगेज कंवर, जेठ राजेंद्र सिंह, जेठानी मीनाक्षी और पति जयपाल सिंह उनके साथ दुर्व्यवहार करते थे और मारपीट कर परेशान करते थे।

अंजना कंवर के अनुसार, पूर्व में भी कई बार विवाद होने पर पंचायतों के माध्यम से समझौता कराया गया था।महिला ने बताया कि 16 जून 2026 को सुबह करीब 9 बजे जब वह घर में झाड़ू लगा रही थी, तभी उसकी सास, जेठानी और पति एकराय होकर घर में घुस आए। उन्होंने डंडों, थप्पड़ों और मुक्कों से उसके साथ मारपीट की।

इस घटना की जानकारी अंजना कंवर ने अपने परिजनों और रिश्तेदारों को दी, जिसके बाद 20 जून को एक पंचायत भी हुई। पंचायत में उसे घर के बाड़े में रहने के लिए कहा गया, जिस पर वह सहमत हो गई। उसी दिन 20 जून की शाम करीब 5:30 बजे जब वह अपने बच्चों और बुआ सासों के साथ बाड़े की सफाई कर रही थी, तभी आरोपी वहां पहुंचे और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए फिर से मारपीट की।

अंजना कंवर के अनुसार, इस घटना के बाद वह अपने पीहर पूनरास चली गईं। 22 जून को उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनके जेठ राजेंद्र सिंह और जेठानी मीनाक्षी ने उनके घर के ताले तोड़कर अपने ताले लगा दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles