[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुक्तम आयुर्वेद हॉस्पिटल व पंचकर्म सेंटर का ‌ राठौड़ ने फीता काटकर किया शुभारम्भ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सुक्तम आयुर्वेद हॉस्पिटल व पंचकर्म सेंटर का ‌ राठौड़ ने फीता काटकर किया शुभारम्भ

सुक्तम आयुर्वेद हॉस्पिटल व पंचकर्म सेंटर का ‌ राठौड़ ने फीता काटकर किया शुभारम्भ

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : स्थानीय दादाबाड़ी के पास सोमवार को सुक्तम आयुर्वेद हॉस्पिटल व पंचकर्म सेंटर का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ व विधायक हरलाल सहारण ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, नेता प्रतिपक्ष विमला गढ़वाल व पूर्व सभापति मुरलीधर शर्मा थे।

इस अवसर पर राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि आयुर्वेद भारत की हजारों वर्ष पुरानी चिकित्सा पद्धति है, इस पर आज भी लोगों का विश्वास निरंतर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि योग्य चिकित्सकों के मार्गदर्शन में आयुर्वेदिक उपचार न केवल प्रभावी होती हैं, बल्कि रोग के मूल कारण तक पहुंचकर उसका निदान करने में भी यह सहायक सिद्ध हैं। उन्होंने चूरू में पंचकर्म सेवाएं शुरू करने के लिए अस्पताल प्रबंधन की सराहना की।

विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि इस प्रकार की आधुनिक आयुर्वेदिक सुविधाओं से क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा तथा कई जटिल रोगों के उपचार में सहायता मिलेगी। भजनलाल शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए चिकित्सालय की सेवाओं की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि चिकित्सालय में वैद्य डॉ. योगेश शर्मा नियमित सेवाएं देंगे। वे नाड़ी विशेषज्ञ संजय भाई से नाड़ी परीक्षण का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है। डॉ. योगेश शर्मा ने अस्पताल में उपलब्ध उपचार व सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। गणमान्य जन उपस्थित थे। सुरेश पीपलवा ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन भास्कर शर्मा ने किया।

Related Articles