निराधनूं में जनप्रतिनिधियों और सरकारी कार्मिकों ने किया योगाभ्यास
निराधनूं में जनप्रतिनिधियों और सरकारी कार्मिकों ने किया योगाभ्यास
निराधनूं : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर निराधनूं में विभिन्न सरकारी संस्थानों एवं अम्बेडकर वेलफेयर सोसाइटी की ओर से योग कार्यक्रम आयोजित किया गया।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निराधनूं में पुस्तकालय अध्यक्ष सांवरमल के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान सांवरमल ने भुजंगासन सहित विभिन्न योग क्रियाएं करवाईं और योग के महत्व के बारे में जानकारी दी।
वहीं अम्बेडकर वेलफेयर सोसाइटी के युवाओं ने योग दिवस पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। युवाओं ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने वाली भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है।
उन्होंने बताया कि नियमित योग से मानसिक एकाग्रता, आत्मविश्वास और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है तथा आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन का प्रभावी माध्यम है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2220803


