पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, विद्यार्थियों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प
पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, विद्यार्थियों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प
मंड्रेला क़स्बे के पुराना बस स्टैंड स्थित पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश दिया। आयोजन में विद्यार्थियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को योग के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहने के साथ-साथ मन भी शांत और एकाग्र रहता है।
विद्यालय प्रधानाचार्या नीरू पवनिया ने कहा कि योग हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। नियमित योगाभ्यास से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकाग्रता और सकारात्मक सोच का विकास होता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से योग को अपनी दिन चर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।वही ठेकेदार बलजीत ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए योग बेहद जरूरी है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग शरीर और मन को स्वस्थ रखने का सरल एवं प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन योग करने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने नियमित योग करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। आयोजन में विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2220803


