देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
सीकर : री-नीट (यूजी)-2026 परीक्षा के सफल, निष्पक्ष और पारदर्शी आयोजन को लेकर जयपुर संभागीय आयुक्त वी. सरवन कुमार ने शनिवार को सर्किट हाउस में जिला कलक्टर आशीष मोदी की मौजूदगी में समीक्षा बैठक ली।
संभागीय आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जाए और सभी अधिकारियों व कार्मिकों के पास पहचान-पत्र अनिवार्य रूप से हो।
उन्होंने प्रश्न-पत्रों की सुरक्षा को लेकर निर्देश दिए कि स्ट्रांग रूम से परीक्षा केंद्र तक प्रश्न-पत्र निर्धारित मार्ग से सीधे और पुलिस सुरक्षा में पहुंचाए जाएं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, बायोमेट्रिक उपस्थिति, सीसीटीवी, जैमर, फ्रिस्किंग सहित सभी व्यवस्थाओं की पूर्व जांच सुनिश्चित करने को कहा।
जिला कलक्टर आशीष मोदी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि अभ्यर्थियों को सुरक्षित और सुव्यवस्थित परीक्षा वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
बैठक में पुलिस विभाग को सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, नकल रोकने और हेल्पलाइन व्यवस्था के निर्देश दिए गए। चिकित्सा विभाग को प्रत्येक केंद्र पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा गया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार, भावना शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार जेमन, सीएमएचओ डॉ. अशोक महरिया सहित परीक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us