रींगस में आरएलपी कार्यालय का उद्घाटन:हनुमान बेनीवाल बोले-करण कुमावत के हमलावर होंगे जल्द गिरफ्तार
रींगस में आरएलपी कार्यालय का उद्घाटन:हनुमान बेनीवाल बोले-करण कुमावत के हमलावर होंगे जल्द गिरफ्तार
रींगस : रींगस कस्बे में शुक्रवार को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के कार्यालय का उद्घाटन किया गया। शाम तक चले उद्घाटन कार्यक्रम में खंडेला प्रभारी राजेंद्र बाजिया के नेतृत्व में 101 लोगों ने आरएलपी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर नागौर सांसद और पार्टी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने करण कुमावत पर हुए हमले के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
फीता काटकर किया उद्घाटन
हनुमान बेनीवाल ने पूर्व सरपंच एडवोकेट राजेंद्र बाजिया के साथ फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। कस्बे के बाइपास मार्ग स्थित रामेश्वर कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बेनीवाल ने कहा कि खाटूश्यामजी में करण कुमावत मारपीट मामले में परिजन लगातार उनके संपर्क में हैं। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की अपील की।
आंदोलन की चेतावनी दी
पार्टी को मजबूत करने का संकल्प
बाजिया ने पार्टी को मजबूत करने और आमजन को साथ लेकर अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प दोहराया। कार्यालय उद्घाटन से पहले, आरएलपी खंडेला प्रभारी पूर्व सरपंच राजेंद्र बाजिया और आशीष बेनीवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हनुमान बेनीवाल का फूल-मालाओं और साफा पहनाकर स्वागत किया। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद, खंडेला प्रभारी राजेंद्र बाजिया के नेतृत्व में 101 लोगों ने आरएलपी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें छीतर माल बाजिया, मुकेश कुमार, गीगाराम, अजीत धायल, बाबूलाल, नवल किशोर बाजिया, शंकरलाल, राजेंद्र सिंह शेखावत, रामरतन सिंह, भंवर सिंह और सरदार सिंह जैसे प्रमुख नाम शामिल थे।
आमजन की सेवा का संकल्प लिया
सभी नए सदस्यों ने पार्टी के हितों और आमजन की सेवा का संकल्प लिया। इस अवसर पर आशीष बेनीवाल, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक श्रीमाधोपुर प्रभारी गोपाल सिंह, खंडेला प्रभारी राजेंद्र बाजिया, अशोक घौसल्या, महादेव सिंह बाजिया, राजेंद्र जाखड़, बाबूलाल बेनीवाल, बजरंग बाजिया, जितेंद्र बाजिया, गोकुल गोदारा सहित सैंकड़ों आरएलपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2218646


