[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ग्रामीण सेवा शिविर में पट्टों का वितरण, आमजन की समस्याओं का किया समाधान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ग्रामीण सेवा शिविर में पट्टों का वितरण, आमजन की समस्याओं का किया समाधान

ग्रामीण सेवा शिविर में पट्टों का वितरण, आमजन की समस्याओं का किया समाधान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : किशोर कुमार

गुढ़ागौड़जी : ग्राम पंचायत मैनपुरा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को पट्टों का वितरण किया गया।

शिविर के दौरान भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह मांठ, तहसीलदार कुलदीप भाटी, मैनपुरा सरपंच नीलम चौधरी एवं जिला प्रवक्ता हनुमान सिंह उपस्थित रहे। इस दौरान आमजन की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह मांठ ने शिविर का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों से संवाद कर राजस्थान सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान हो।

शिविर में पात्र लाभार्थियों को पट्टों का वितरण किया गया, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में भाग लेकर विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ प्राप्त किया।

Related Articles