[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झमाझम बारिश से तरबतर हुआ निराधनूं क्षेत्र, गर्मी से मिली राहत; खरीफ फसलों की बुवाई पकड़ेगी रफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मलसीसरराजस्थानराज्य

झमाझम बारिश से तरबतर हुआ निराधनूं क्षेत्र, गर्मी से मिली राहत; खरीफ फसलों की बुवाई पकड़ेगी रफ्तार

झमाझम बारिश से तरबतर हुआ निराधनूं क्षेत्र, गर्मी से मिली राहत; खरीफ फसलों की बुवाई पकड़ेगी रफ्तार

निराधनूं : निराधनूं क्षेत्र में मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी। क्षेत्र में तेज एवं रुक-रुक कर हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया तथा तापमान में गिरावट दर्ज की गई। निराधनूं, नाथासर, कांट, शिवदयालपुरा, झटावा खुर्द, गांगियासर सहित आसपास के कई गांवों में अच्छी बारिश हुई। बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया और ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय बाद ठंडक का अहसास हुआ।

निराधनूं बारिश में आनन्द लेता नन्दी।

बारिश के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से बिजली विभाग ने एहतियातन क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति कुछ समय के लिए बंद रखी, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे। वहीं बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। किसानों का कहना है कि पर्याप्त वर्षा होने के बाद अब खरीफ फसलों की बुवाई का कार्य तेजी से शुरू हो सकेगा। समय पर हुई बारिश को कृषि कार्यों के लिए लाभदायक माना जा रहा है। क्षेत्र में हुई इस बारिश से जहां आमजन को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों में भी आगामी फसल सीजन को लेकर उत्साह बढ़ गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77