बीदासर में दिनदहाड़े बड़ी चोरी: पार्षद के घर से लाखों के गहने पार, पुलिस जांच में जुटी
बीदासर में दिनदहाड़े बड़ी चोरी: पार्षद के घर से लाखों के गहने पार, पुलिस जांच में जुटी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला दिनदहाड़े हुई एक बड़ी चोरी का है, जिसमें नगरपालिका के वार्ड संख्या 35 के पार्षद पनालाल मेघवाल के घर को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोर लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गए। इस वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और आमजन में भय का माहौल बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब पार्षद के घर की महिला सदस्य अपने मायके गई हुई थी और घर सुनसान पड़ा था।
इसी मौके का फायदा उठाकर चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि चोरों ने बड़ी ही चालाकी से घर में प्रवेश किया और अलमारी में रखे कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। जब परिजन घर लौटे तो दरवाजे व अलमारी की स्थिति देखकर उनके होश उड़ गए। घर में सामान बिखरा पड़ा था और गहने गायब थे। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में पूछताछ शुरू कर दी है तथा संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। साथ ही, क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े इस तरह की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2211657


