[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में कायमखानी अग्निवीर जवानों का होगा सम्मान, 17 जून को समारोह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में कायमखानी अग्निवीर जवानों का होगा सम्मान, 17 जून को समारोह

झुंझुनूं में कायमखानी अग्निवीर जवानों का होगा सम्मान, 17 जून को समारोह

झुंझुनूं : कायमखानी सेवा समिति की ओर से भारतीय सेना में चयनित क्षेत्र के कायमखानी अग्निवीर जवानों के सम्मान में 17 जून को भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा।

समिति ने बताया कि समारोह सुबह 9 बजे थ्री डॉट्स स्कूल में होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य देश सेवा के लिए चयनित युवाओं के जज्बे, समर्पण और मेहनत को सम्मान देना है।

समारोह में समाज के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अभिभावक और बड़ी संख्या में युवा शामिल होंगे। चयनित अग्निवीर जवानों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की जाएगी।

समिति पदाधिकारियों ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर जवानों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं का सेना में चयन पूरे समाज के लिए गौरव का विषय है और ऐसे आयोजन अन्य युवाओं को भी राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

Related Articles