रींगस पुलिस ने तांबा चोरी के मामले में की कार्रवाई:कंपनी से सिल्लियां चुराने वाला पकड़ा, आरोपी निकला कर्मचारी
रींगस पुलिस ने तांबा चोरी के मामले में की कार्रवाई:कंपनी से सिल्लियां चुराने वाला पकड़ा, आरोपी निकला कर्मचारी
रींगस : रींगस थाना पुलिस ने एक कंपनी से तांबे की सिल्लियां चुराने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान श्रीमाधोपुर के गोपीनाथ जी की ढाणी निवासी नेकीराम के रुप में हुई।
कंपनी से 50 हजार का माल चुराया
रींगस थाना अधिकारी राजाराम लेघा ने बताया-पीड़ित संजय कुमार ने 11 जून को इस संबंध में मामला दर्ज कराया था। शिकायत में कहा गया था कि उनकी कंपनी शैरा मैटल प्राइवेट लिमिटेड एसपी 1-2 रीको एसकेएस औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है।
शिकायत के अनुसार, 10 जून को कंपनी से करीब 12 से 13 छोटी-बड़ी तांबे की सिल्लियां चोरी हो गईं। इन सिल्लियों का कुल वजन लगभग 25 से 30 किलोग्राम था और इनकी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपए बताई गई है।
कंपनी के कर्मचारी पर जताया शक
पीड़ित ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि उन्हें कंपनी में काम करने वाले नेकीराम पर ही चोरी का शक था। पुलिस ने इस सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नेकीराम को रींगस से गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2209426


