मुकुंदगढ़ में तेज अंधड़ से भारी नुकसान:पेड़-बिजली के पोल गिरे, रातभर गुल रही आपूर्ति, सड़कों पर भरा पानी
मुकुंदगढ़ में तेज अंधड़ से भारी नुकसान:पेड़-बिजली के पोल गिरे, रातभर गुल रही आपूर्ति, सड़कों पर भरा पानी
मुकुंदगढ़ : मुकुंदगढ़ कस्बे में शुक्रवार रात आए तेज अंधड़ और बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया। तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए, वहीं बिजली के पोल भी धराशायी हो गए, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। तूफान के चलते कस्बे के वार्डों और मुख्य रास्तों पर पेड़ गिरने से आवाजाही प्रभावित रहा। कई क्षेत्रों में बिजली के खंभे टूटने से रातभर बिजली गुल रही, जिससे लोगों को अंधेरे में समय बिताना पड़ा। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ ही मिनटों में मौसम ने अचानक करवट ली और तेज अंधड़ के साथ बारिश शुरू हो गई। कई स्थानों पर पेड़ सड़क के बीचों-बीच गिरने से वाहनों की आवाजाही में खासी परेशानी हुई। तूफान के बाद बिजली विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीमें क्षतिग्रस्त बिजली लाइनों और अवरुद्ध रास्तों को बहाल करने में जुट गईं। स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय बाद आए इस तेज तूफान ने काफी नुकसान पहुंचाया है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी आंधी और बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2214640


