[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एनएच 52 पर 2 कारों में भिड़ंत:गोवंश को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा, दो गंभीर घायल सीकर रेफर

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

एनएच 52 पर 2 कारों में भिड़ंत:गोवंश को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा, दो गंभीर घायल सीकर रेफर

एनएच 52 पर 2 कारों में भिड़ंत:गोवंश को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा, दो गंभीर घायल सीकर रेफर

रींगस : रींगस थाना क्षेत्र में एनएच 52 पर भोपतपुरा गांव के पास एक सड़क हादसे में दो कार आपस में टकरा गई। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सीकर रेफर किया गया है। यह हादसा गौवंश को बचाने के प्रयास में हुआ। जानकारी के अनुसार, एक कार जयपुर से सीकर की ओर जा रही थी। भोपतपुरा के पास अचानक एक बछड़ा सड़क पर आ गया। बछड़े को बचाने के लिए कार चालक ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे पीछे आ रही दूसरी कार उससे टकरा गया।

हादसे में पीछे से टकराई कार में सवार रमेश पुत्र भगवाना राम जाट और त्रिलोक सिंह पुत्र खुमाना राम जाट निवासी भठोठ, लक्ष्मणगढ़, सीकर घायल हो गए। उन्हें पहले राजकीय उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंभीर हालत को देखते हुए दोनों घायलों को सीकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Related Articles