[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बलौदा में आंधी-बारिश से बाड़ा ढहा:कई भेड़ों की मौत, किसान ने सरकार से मुआवजे की गुहार लगाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

बलौदा में आंधी-बारिश से बाड़ा ढहा:कई भेड़ों की मौत, किसान ने सरकार से मुआवजे की गुहार लगाई

बलौदा में आंधी-बारिश से बाड़ा ढहा:कई भेड़ों की मौत, किसान ने सरकार से मुआवजे की गुहार लगाई

सूरजगढ़ : सूरजगढ़ के बलौदा गांव में शुक्रवार रात तेज आंधी और मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान किसान तेजू सिंह शेखावत के खेत में बना भेड़-बकरियों का बाड़ा ढह गया। तेज हवाओं और बारिश के कारण हुए इस हादसे में कई भेड़ें मलबे में दब गईं, जिससे उनकी मौत हो गई।

हादसे के बाद सुबह ग्रामीणों ने मलबे को हटाकर भेड़ों को बाहर निकाला। हालांकि, तब तक कई पशुओं की मौत हो चुकी थी। किसान तेजू सिंह शेखावत के लिए पशुपालन ही आजीविका का मुख्य साधन था, और इस घटना से उनके परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

पीड़ित किसान तेजू सिंह शेखावत ने सरकार और प्रशासन से मदद की अपील की है। उन्होंने बताया कि भेड़ें ही उनके परिवार की आजीविका का मुख्य स्रोत थीं। एक साथ कई भेड़ों की मौत से उन्हें भारी आर्थिक क्षति हुई है। किसान ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से इस मामले में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। उन्होंने मांग की है कि प्रभावित किसान को जल्द से जल्द राहत प्रदान की जाए।

Related Articles