चिड़ावा में 9 लाख लीटर जलाशय का शिलान्यास:पानी की समस्या का होगा समाधान, अमृत जल योजना-2 में हो रहा निर्माण
चिड़ावा में 9 लाख लीटर जलाशय का शिलान्यास:पानी की समस्या का होगा समाधान, अमृत जल योजना-2 में हो रहा निर्माण
चिड़ावा : चिड़ावा शहर की मंड्रेला रोड पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के पास जलदाय विभाग ने अमृत जल योजना-2 के तहत करीब 9 लाख लीटर क्षमता के उच्च जलाशय का शिलान्यास किया। यह कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया गया। भाजपा नेता राजेश दहिया मुख्य अतिथि थे, जबकि नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर ने इसकी अध्यक्षता की।
पूर्व पार्षद कोच राजेंद्र पाल सिंह के संयोजन में हुए इस कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद अतिथियों ने विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ करवाया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि भाजपा नेता राजेश दहिया ने प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार का मुख्य ध्येय आमजन की समस्याओं का त्वरित और स्थाई समाधान करना है। इसी सोच के साथ चिड़ावा में पेयजल संकट को दूर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम संयोजक पूर्व पार्षद कोच राजेंद्र पाल सिंह ने क्षेत्रवासियों को राहत मिलने का भरोसा दिलाते हुए बताया कि इस 9 लाख लीटर क्षमता के उच्च जलाशय के निर्माण से मंड्रेला रोड बाईपास, भगतों का मोहल्ला, गौशाला रोड, पिलानी रोड समेत अन्य इलाकों की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से पानी की किल्लत से जूझ रही थी, जो अब दूर होगी।
गौरतलब है कि अमृत जल योजना टू के तहत चिड़ावा शहर में कुल तीन स्थानों पर उच्च जलाशयों का निर्माण किया जा रहा है। इनमें खेतड़ी रोड स्थित मुक्तिधाम के पास जलाशय का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, वहीं नगर पालिका के पास भी निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, पूर्व पार्षद रविकांत शर्मा, संपत देवी, मंजीत सिंह, महेश शर्मा धन्ना, गंगाधर सैनी, भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अशोक शर्मा, रिंकू शर्मा, सुनील भड़िया, ख्याति केडिया, पीयूष बाछूका, विनीत सोनी, अमित चोटिया, किशोरीलाल, पवन शर्मा नवहाल और अमित सैनी गोलू सहित अनेक गणमान्य लोग व क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2207236


