नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी डांस टीचर गिरफ्तार:तमिलनाडु सहित कई राज्यों में काटी फरारी, पुलिस ने घर आते ही दबोचा
नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी डांस टीचर गिरफ्तार:तमिलनाडु सहित कई राज्यों में काटी फरारी, पुलिस ने घर आते ही दबोचा
सीकर : सीकर पुलिस ने 11 साल के नाबालिग लड़के से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी डांस टीचर को गिरफ्तार किया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी तमिलनाडु सहित कई राज्यों में फरारी काटने गया था। घर पर आते ही पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।
डर के मारे नाबालिग ने किसी को नहीं बताया
सब इंस्पेक्टर कैलाश चंद यादव ने बताया कि 12 अप्रैल 2026 को 11 साल के नाबालिग लड़के के पिता ने मुकदमा दर्ज करवाया कि उनका बेटा प्राइवेट स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ता है। जो स्कूल की हॉस्टल में रहता था। वहां उसे एक डांस टीचर डांस सिखाता था। नाबालिग बच्चे को अकेला देखकर उसने छेड़छाड़ की। डर के मारे पहले तो नाबालिग बच्चे ने यह बात किसी को भी नहीं बताई।
स्कूल की छुट्टियां होने पर जब वह घर पर गया तो उसके गुमसुम रहने पर परिजनों ने उसे घटना के बारे में पूछा। तब उसने अपने साथ हुई आपबीती बताई। इसके बाद मुकदमा दर्ज हुआ।
केस दर्ज होने के बाद हो गया फरार
आरोपी डांस टीचर मुकदमा दर्ज होने के बाद फरार हो गया। वह तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में रहा। यहां रहकर उसने फरारी काटी। ह्यूमन इंटेलिजेंस से पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर पर आया है। जहां पर दबिश देकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2207236


