[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई में पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की पुण्यतिथि:गुर्जर समाज ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, योगदान को किया याद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

बबाई में पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की पुण्यतिथि:गुर्जर समाज ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, योगदान को किया याद

बबाई में पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की पुण्यतिथि:गुर्जर समाज ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, योगदान को किया याद

बबाई : बबाई कस्बे के झड़ीला में गुरुवार, 11 जून को गुर्जर समाज द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय कांग्रेस के दिग्गज नेता स्वर्गीय राजेश पायलट की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने राजेश पायलट के फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

सभा में वक्ताओं ने स्वर्गीय पायलट के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि राजेश पायलट एक प्रमुख किसान नेता थे और राष्ट्रीय कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में उनका नाम शुमार था। उनका वास्तविक नाम राजेश्वर बिधूड़ी था, जो बाद में राजेश पायलट के नाम से प्रसिद्ध हुए। उनकी शादी रमा पायलट से वर्ष 1974 में हुई थी।

राजेश पायलट ने अपने जीवनकाल में किसानों, युवाओं और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य किया। इंडियन एयरफोर्स में रहते हुए उन्होंने अपने साहस और अनुभव से देश की सीमाओं की रक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

वक्ताओं ने कहा कि राजेश पायलट का बेबाक अंदाज, सच्ची जनसेवा और उनके विचार आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं। इस श्रद्धांजलि सभा में पंच मनोज सैन, रामकुवार, मनोहर, भैरोसिंह सिराधना, कृष्ण, राजेश, छाजूराम, धर्मपाल, मुकेश, अंकित, रितेश, विनय, सज्जन, यादराम सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related Articles