उदयपुरवाटी में जलदाय विभाग के तकनीकि कर्मचारियों का धरना:अवकाश और आरजीएचएस सहित कई मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
उदयपुरवाटी में जलदाय विभाग के तकनीकि कर्मचारियों का धरना:अवकाश और आरजीएचएस सहित कई मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (जलदाय विभाग) के तकनीकी कर्मचारियों ने गुरुवार को सामूहिक उपवास रखा। कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में एईएन कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया।
राजस्थान तकनीकी कर्मचारी महासंघ (एकीकृत) जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, उदयपुरवाटी ब्लॉक के बैनर तले कर्मचारियों ने एईएन कार्यालय में नारेबाजी की। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम एईएन को एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कर्मचारियों ने कई प्रमुख मांगें रखीं। इनमें समर्पित अवकाश का समय पर नकद भुगतान, वर्दी भत्ता प्रदान करना, आरजीएचएस में आ रही दिक्कतों का समाधान, पदोन्नत होकर रिटायर्ड हुए कर्मचारियों को संविदा आधारित पुनर्नियुक्ति और नियमित कर्मचारियों की भर्ती शामिल हैं।
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष छोटूराम, उदयपुरवाटी ब्लॉक अध्यक्ष हुकुम सिंह राघव, कजोड़मल सैनी, शिवकरण सैनी, जगदीश योगी और किशनलाल सैनी सहित कई अन्य तकनीकी कर्मचारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2205940

