सांसद राहुल कस्वां पहुंचे सारसर, सारसर के 18 युवाओं का हुआ सम्मान
सांसद राहुल कस्वां बोले- युवाओं की सफलता पूरे क्षेत्र का गौरव
चूरू : सांसद सांसद राहुल कस्वां सरदारशहर गांव सारसर में नवयुवक मंडल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया, जहां हाल ही में विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित 18 युवाओं का सम्मान किया गया। समारोह में चयनित युवाओं को साफा पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। ग्रामीणों और नवयुवक मंडल के सदस्यों ने भी युवाओं की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर सांसद राहुल कस्वां ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवा अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर लगातार सरकारी सेवाओं में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन युवाओं की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है तथा इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।
कस्वां ने कहा कि इस वर्ष जिले भर से बड़ी संख्या में युवाओं का सेना सहित विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयन हुआ है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता मामराज सारण ने बताया कि गांव के युवाओं की उपलब्धियां आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी हैं। ऐसे सम्मान समारोह युवाओं को आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। इस लिए आज गांव के नवयुवक मंडल की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया है जिनमें सफल हुए गांव के प्रतिभाशाली युवाओं विजय जुलूस गांव में निकाला गया इस दौरान जगह जगह इस जुलूस पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया है।
कार्यक्रम में RLP नेता ताराचन्द सारण, मोनलाल आर्य, इन्द्राज सारण, रूपचंद सारण, मामराज सारण, किशन सिंवर, मागीलाल मेघवाल, सोहनराम सुथार, दारामराम सारण, सावरमल सारण, रामोतार माली, बल्लू सिंह फौजी, राजेंद्र शर्मा, रामनिवास गोदारा, सावंतराम सारण, प्रतापराम सारण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं युवाओं की उपस्थिति रही। सभी ने चयनित युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2204692


