सर्वसमाज ने मनाई पूर्व विधायक स्व. मेघराज पंवार की 39वीं पूण्य तिथि जनसेवा के संकल्प दौहराए
सर्वसमाज ने मनाई पूर्व विधायक स्व. मेघराज पंवार की 39वीं पूण्य तिथि जनसेवा के संकल्प दौहराए
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर जनप्रिय एवं किसान नेता स्व. मेघराज पंवार, पूर्व विधायक, चूरू व सर्वसमाज के नेता की 39वीं पूण्यतिथि आज सर्वसमाज के तत्वाधान में श्रद्धा एवं संकल्प के साथ मनाई गई। किसान घाट चूरू में आयोजित श्रद्धांजली में सभी सर्वसमाज के वर्गों के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरि प्रसाद सैनी, सेवानिवृत प्रधानाचार्य द्वारा की गई। सर्वप्रथम स्व. मेघराज पंवार की मूर्ति पर पुष्पांजली अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि मेघराज जी ने पार्टी से उपर उठकर चूरू विकास की राजीनीति की थी। उन्होंने पानी, बिजली, शिक्षा, किसान के लिए आवाज उठाई।
इस अवसर पर रामेश्वर प्रसाद नायक, जिलाध्यक्ष नायक समाज, चूरू, पुष्करदत्त शर्मा, कार्यकारिण अध्यक्ष जलदाय विभाग, चूरू, संजय गुर्जर, जिलाध्यक्ष जलदाय विभाग, चूरू, अयूब खान इंटक जिला अध्यक्ष चूरू, कुन्दनमल सैनी, कैलाश चन्द्र सैनी, पवन पंवार, सुनील पंवार, निकेत सिंगोदिया, प्रभु सैनी, मनीष वर्मा, यूथ इंटक जिलाध्यक्ष, चूरू शंकरलाल प्रजापत,रामेश्वरलाल प्रजापत, राधेश्याम सारस्वत, राकेश वर्मा, महावीर सिंह जोधा, नरपसिंह, धर्मचन्द आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2204693


