[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तंत्र-मंत्र के बहाने लाखों के जेवर हड़पे:रानोली थाने में दो महिलाओं पर धोखाधड़ी का केस, पुलिस कर रही जांच


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

तंत्र-मंत्र के बहाने लाखों के जेवर हड़पे:रानोली थाने में दो महिलाओं पर धोखाधड़ी का केस, पुलिस कर रही जांच

तंत्र-मंत्र के बहाने लाखों के जेवर हड़पे:रानोली थाने में दो महिलाओं पर धोखाधड़ी का केस, पुलिस कर रही जांच

रानोली : रानोली क्षेत्र में तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर सोने के जेवर हड़पने का मामला सामने आया है। रानोली थाना पुलिस ने दो पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर दो महिलाओं के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपी महिला अक्सर घर आती थी

पुलिस ने बताया कि सागरवा निवासी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि आरोपी महिला उनके घर आती-जाती थी। उसने तंत्र-मंत्र और बहला-फुसलाकर उनके घर से सोने के जेवर ले लिए। रिपोर्ट में बताया गया है कि आरोपियों ने तीन सोने के मंगलसूत्र, एक हार सेट, तीन सोने की चूड़ियां, एक माला और एक अंगूठी सहित अन्य आभूषण अपने कब्जे में ले लिए।

विश्वास में लेकर सोने के जेवर गायब किए

सागरवा निवासी महिला ने भी अपनी रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी महिलाओं ने विश्वास में लेकर उनके घर से भी सोने के जेवर गायब कर दिए। पीड़िता ने बताया कि दो जोड़ी सोने की झुड़ियां, तीन रखड़ी, एक हार, एक माला, पांच सोने के टॉप्स, दो जोड़ियां, दो पाजेब और अन्य कीमती जेवरात ले लिए गए। पीड़िता ने चोरी हुए आभूषणों की कीमत लाखों रुपए बताई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles