[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाटूश्यामजी मंदिर के एग्जिट रास्ते पर अतिक्रमण हटाया:गुवाड़ चौक से श्याम मंदिर तक की कार्रवाई; अब 30 फीट होगा रास्ता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खाटूश्यामजी मंदिर के एग्जिट रास्ते पर अतिक्रमण हटाया:गुवाड़ चौक से श्याम मंदिर तक की कार्रवाई; अब 30 फीट होगा रास्ता

खाटूश्यामजी मंदिर के एग्जिट रास्ते पर अतिक्रमण हटाया:गुवाड़ चौक से श्याम मंदिर तक की कार्रवाई; अब 30 फीट होगा रास्ता

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

खाटूश्यामजी : खाटूश्यामजी मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए अच्छी खबर है। अब मंदिर का एग्जिट रास्ता 30 फीट का होगा। पहले यह रास्ता केवल 10 फीट तक का था, लेकिन इसे मंगलवार को 30 फीट करने के लिए रास्ते से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान थानों की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए मौजूद रही।

गुवाड़ चौक से श्याम मंदिर निकास मार्ग तक तीन जेसीबी मशीनों की सहायता से स्थायी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान नगर पालिका प्रशासन, राजस्व विभाग और पुलिस का भारी जाब्ता मौके पर मौजूद रहा। प्रशासन द्वारा 30 फीट चौड़ा रास्ता करने के लिए जैसे ही स्थायी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई तो मौके पर ग्रामीणों और श्याम भक्तों की भीड़ एकत्र हो गई।

अतिक्रमण तोड़ने के दौरान पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।
अतिक्रमण तोड़ने के दौरान पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।

एसडीएम सहित कई थानों की पुलिस रही तैनात

पुलिसकर्मियों ने लोगों को सुरक्षा की दृष्टि से कार्रवाई स्थल से दूर रखा। कार्रवाई का नेतृत्व एसडीएम मोनिका सामोर, नगर पालिका ईओ ओमप्रकाश चौधरी, कनिष्ठ अभियंता पूरणमल कुमावत व स्वास्थ्य निरीक्षक सुरेन्द्र कुड़ी ने किया। वहीं नायब तहसीलदार रामनिवास बौचल्या, गिरदावर जगदीश, पटवारी रोहित सेपट सहित राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही।

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाधिकारी पवन चौबे के नेतृत्व में खाटूश्यामजी कोतवाली, सदर थाना, जीणमाता और दांतारामगढ़ थाना पुलिस का जाब्ता तैनात रहा।

कई दुकानदारों ने सामान हटाने से मना किया तो उनसे समझाइश की गई।
कई दुकानदारों ने सामान हटाने से मना किया तो उनसे समझाइश की गई।

श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

एसडीएम मोनिका सामोर ने बताया- बाबा श्याम के दर्शन निकास मार्ग से गुवाड़ चौक तक बने पक्के अतिक्रमण हटाकर रास्ते को सुगम बनाया जा रहा है। इससे श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं होगी। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने अतिक्रमण की जद में आ रही दुकानों का सामान नहीं हटाया, जिस पर समझाइश कर सामान हटवाया गया।

वहीं चार दुकानदारों ने कोर्ट से मिले स्टे के दस्तावेज भी प्रस्तुत किए, लेकिन प्रशासन ने श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की सुविधा के लिए रास्ते के महत्व को बताते हुए उनसे सहयोग की अपील की। इस रास्ते में 4 से 5 लोगों के पास स्टे थे। प्रशासन की ओर से 5 में से 4 को समझाइश करने पर वे मान‌ गए। जो लोग अतिक्रमण हटाने में सहयोग कर रहे हैं, उन्हें बची जमीन का पट्टा दिया जाएगा।

Related Articles