नीमकाथाना में अधेड़ ने सुसाइड किया:घर में पंखे से लटका मिला, कारणों की जांच में जुटी पुलिस
नीमकाथाना में अधेड़ ने सुसाइड किया:घर में पंखे से लटका मिला, कारणों की जांच में जुटी पुलिस
नीमकाथाना : नीमकाथाना के तालाब रोड स्थित वार्ड नंबर 6 में एक अधेड़ व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नीमकाथाना निवासी ओमप्रकाश उर्फ भीम गुहाला के रूप में हुई है।
दोपहर में, जब किरायेदार अपने ऑफिस जाने के लिए नीचे आया, तो उसने मकान का दरवाजा खुला पाया। आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं मिलने पर उसने अंदर जाकर देखा। वहां ओमप्रकाश पंखे से फंदे पर लटके हुए मिले। घटना की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कोतवाली पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और राजकीय जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।
घटना के समय मकान मालिक बाहर गए हुए थे। पुलिस ने उन्हें और मृतक की बहन को सूचना दे दी है। परिजनों के अस्पताल पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2205497


