रतनगढ़ में नाबालिग को बालश्रम से मुक्त कराया:11 घंटे तक काम करवाने पर ऑटो पार्ट्स दुकान संचालक पर मामला दर्ज
रतनगढ़ में नाबालिग को बालश्रम से मुक्त कराया:11 घंटे तक काम करवाने पर ऑटो पार्ट्स दुकान संचालक पर मामला दर्ज
रतनगढ़ : चूरू जिले के रतनगढ़ में बालश्रम उन्मूलन अभियान ‘उमंग’ के तहत एक कार्रवाई की गई। इस दौरान जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड हेल्पलाइन और स्थानीय पुलिस की टीम ने 14 वर्षीय नाबालिग बालक को बालश्रम से मुक्त कराया।
यह कार्रवाई शहर के चुंगी नाका बस स्टैंड के पास स्थित एक ऑटो पार्ट्स व सर्विस सेंटर पर की गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर नाबालिग को काम करते हुए पाया और उसे मुक्त करवाया।
पूछताछ में सामने आया कि शहर के निवासी इस नाबालिग से दुकान पर सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक काम करवाया जा रहा था। उसे इसके बदले प्रति माह मात्र एक हजार रुपए मजदूरी दी जा रही थी। टीम ने मौके पर बालश्रम की वीडियोग्राफी कर साक्ष्य जुटाए। बाल संरक्षण टीम की शिकायत पर दुकान संचालक के खिलाफ बालश्रम प्रतिषेध अधिनियम और जेजे एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई सुरेश कुमार कर रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2205301


