नीट-2026 परीक्षा और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा, जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश
परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा, चिकित्सा, बिजली, पानी और परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश
सीकर : जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नीट-2026 परीक्षा एवं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिला कलेक्टर ने नीट परीक्षा केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने एसडीएम को सेंटर सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण समय पर पूरा कराने तथा आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त केन्द्राधीक्षक नियुक्त करने के निर्देश दिए।
उन्होंने चिकित्सा विभाग को परीक्षा केन्द्रों पर एएनएम एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता रखने, गर्मी को देखते हुए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। वहीं विद्युत निगम को निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिक्षा विभाग को साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और केन्द्रों के भौतिक सत्यापन के निर्देश दिए गए।
पीएचईडी विभाग को पेयजल व्यवस्था और रोडवेज विभाग को परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने कहा कि 21 जून को होने वाली नीट-2026 परीक्षा पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई जाए। परीक्षा केन्द्रों के आसपास कानून व्यवस्था बनाए रखने और 300 मीटर क्षेत्र में ई-मित्र केन्द्रों की गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया।
बैठक में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर ने उपखंड अधिकारियों को ब्लॉक स्तर पर बैठकें आयोजित कर कार्यक्रम स्थलों का चयन करने, अधिक से अधिक पंजीकरण करवाने और जनभागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्कूलों, सीएचसी-पीएचसी और ग्राम स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित कराने तथा कार्यक्रम के बाद फोटो योग संगम पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत, अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2204939


