[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तारानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,टॉप-10 वांछित आरोपी दबोचा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़तारानगरराजस्थानराज्य

तारानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,टॉप-10 वांछित आरोपी दबोचा

तारानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,टॉप-10 वांछित आरोपी दबोचा

तारानगर : जिले में लोहे के पाइप चोरी के मामले में फरार चल रहे एक वांछित स्थायी वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पुलिस थाना तारानगर की टॉप-10 वांछित सूची में शामिल था। जिला पुलिस अधीक्षक श्री निश्चय प्रसाद एम.आई.पी.एस. ने बताया कि 21 दिसंबर 2025 को तारानगर निवासी परिवादी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह ठेकेदारी कार्य करता है और अमृत जल मिशन योजना 2.0 के तहत पाइपलाइन डालने का कार्य लिया हुआ था।

इसके लिए जून 2025 में 6 इंच के लोहे के पाइप खरीदकर तारानगर में रखे गए थे। परिवादी के अनुसार, 14 दिसंबर 2025 को पाइपों की गिनती करने पर करीब 600 पाइप गायब मिले। इसके बाद 17 दिसंबर को पुनः जांच करने पर 81 पाइप और गायब पाए गए। इस संबंध में पुलिस थाना तारानगर में मामला दर्ज किया गया। वहीं 20-21 दिसंबर की रात को 28 पाइप और चोरी हो गए, जिस पर एक अन्य मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने वांछित आरोपियों की तलाश तेज की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं वृताधिकारी के निर्देशन में थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। लगातार प्रयासों के बाद 08 जून 2026 को पुलिस ने मुख्य आरोपी अजहरुद्दीन पुत्र ताहिर (उम्र 30 वर्ष), निवासी नाखोल, थाना टपूकड़ा, जिला अलवर को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी अजहरुद्दीन पुत्र ताहिर उम्र 30 वर्ष, निवासी नाखोल, थाना टपूकड़ा, जिला अलवर (राजस्थान)। पुलिस टीम मे कार्रवाई में थाना तारानगर के पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की अहम भूमिका रही। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ जारी है तथा चोरी गए सामान की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles