जसवंतगढ़-आसोटा पंचायतों को नगर परिषद सुजानगढ़ की परिधि से बाहर रखने की मांग को लेकर जयपुर में भाजपा नेतृत्व से मिले क्षेत्रवासी
जसवंतगढ़-आसोटा पंचायतों को नगर परिषद सुजानगढ़ की परिधि से बाहर रखने की मांग को लेकर जयपुर में भाजपा नेतृत्व से मिले क्षेत्रवासी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
जसवंतगढ : ग्राम पंचायत जसवंतगढ़ एवं ग्राम पंचायत आसोटा को नगर परिषद सुजानगढ़ के मास्टर प्लान 2036 एवं परिधि क्षेत्र में शामिल किए जाने के विरोध में क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर क्षेत्रवासियों की चिंताओं एवं मांगों से अवगत कराया प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार का स्वागत कर उन्हें विस्तार से बताया कि नगर परिषद सुजानगढ़ की परिधि में शामिल किए जाने से क्षेत्र के किसानों, ग्रामीणों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों पर भविष्य में अनावश्यक प्रशासनिक एवं आर्थिक बोझ पड़ सकता है।
प्रतिनिधिमंडल ने ग्राम पंचायत जसवंतगढ़ एवं ग्राम पंचायत आसोटा द्वारा पारित सर्वसम्मत प्रस्तावों की प्रतियां भी उन्हें सौंपीं इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, महामंत्री श्रवण सिंह बागड़ी से भी अलग मुलाकात कर क्षेत्र की जनभावनाओं से अवगत कराया गया तथा मुख्यमंत्री तक यह विषय पहुंचाकर उचित कार्रवाई करवाने का आग्रह किया गया प्रतिनिधिमंडल नेताओं को बताया कि जसवंतगढ़ एवं आसोटा क्षेत्र का सामाजिक, प्रशासनिक एवं आर्थिक संबंध तहसील लाडनूं एवं जिला डीडवाना-कुचामन से है।
ऐसे में क्षेत्र को दूसरे जिले और दूसरे सम्भाग की नगर परिषद की परिधि में शामिल किए जाने से ग्रामीणों में व्यापक असंतोष है। साथ ही भविष्य में किसानों पर बढ़ने वाले करों, भूमि उपयोग संबंधी प्रतिबंधों, कन्वर्जन शुल्क तथा अन्य प्रशासनिक जटिलताओं की आशंकाओं को भी विस्तार से रखा गया। इस विषय को आगे बढ़ाने में लाडनूं विधानसभा से भाजपा के नेता और प्रत्याशी ठाकुर करणी सिंह तथा भाजपा नागौर देहात के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गजेंद्र सिंह ओडींट का विशेष सहयोग रहा। ठाकुर करणी सिंह द्वारा क्षेत्रवासियों की मांगों के समर्थन में अनुशंसा पत्र भी उपलब्ध करवाया गया।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि यह विषय पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व सांसद एवं वर्तमान राजस्थान किसान आयोग अध्यक्ष सी. आर. चौधरी और लोकसभा प्रत्याशी, एवं वर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा के समक्ष भी रखा गया है। दोनों वरिष्ठ नेताओं ने क्षेत्रवासियों को सकारात्मक सहयोग एवं उचित स्तर पर विषय उठाने का आश्वासन दिया है प्रतिनिधिमंडल में सामाजिक कार्यकर्ता पवन कुमार भंडारी, ओमप्रकाश गुर्जर, संपत बोचीवाल, अंजनी कुमार सारस्वत, विकास जयपुरिया, मुकुल इत्यादि शामिल थे प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बताया कि सभी वरिष्ठ नेताओं ने विषय को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि क्षेत्र की जनभावनाओं का सम्मान किया जाएगा तथा जसवंतगढ़ एवं आसोटा क्षेत्र के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। क्षेत्रवासियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि राज्य सरकार ग्राम पंचायत जसवंतगढ़ एवं ग्राम पंचायत आसोटा द्वारा सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों तथा हजारों ग्रामीणों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए न्यायोचित एवं जनहितकारी निर्णय लेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2204939


