शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बिसाऊ आगमन को लेकर तैयारियां तेज, कस्बे में उत्साह का माहौल
4 करोड़ की लागत से बनने वाले विद्यालय भवन का करेंगे भूमि पूजन एवं शिलान्यास
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के 11 जून को प्रस्तावित बिसाऊ दौरे को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शिक्षा मंत्री दोपहर 2 बजे चौकी वाला स्कूल खेल मैदान में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर श्री रामजी कसेरा राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के नए भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास करेंगे।
विद्यालय भवन का निर्माण कस्बे के भामाशाह एवं समाजसेवी जगदीश प्रसाद कसेरा द्वारा अपने निजी खर्च से लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। शिक्षा क्षेत्र में इसे बिसाऊ के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
शिक्षा मंत्री के आगमन को लेकर नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। पालिका अधिकारियों, कर्मचारियों और सफाई कर्मियों की टीमें पिछले कई दिनों से कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई, रंग-रोगन और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं। अधिकारियों द्वारा लगातार तैयारियों की मॉनिटरिंग की जा रही है।

कस्बे में कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है। लोग इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नए विद्यालय भवन के निर्माण से क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर शिक्षण वातावरण मिलेगा।
इस आयोजन के पीछे समाजसेवी जगदीश प्रसाद कसेरा की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जा रही है। उनकी इस पहल से बिसाऊ को शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2205132


