[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दो लोगों की डिग्गी में डूबने से मौत:पानी की पाइपलाइन बिछा रहे थे, पैर फिसला; दूसरा बचाने उतरा था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

दो लोगों की डिग्गी में डूबने से मौत:पानी की पाइपलाइन बिछा रहे थे, पैर फिसला; दूसरा बचाने उतरा था

दो लोगों की डिग्गी में डूबने से मौत:पानी की पाइपलाइन बिछा रहे थे, पैर फिसला; दूसरा बचाने उतरा था

पिलानी : पिलानी के दूदवा गांव में शुक्रवार देर शाम एक खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा पाइपलाइन बिछाते समय हुआ। हादसा खेत में पाइपलाइन बिछाते समय हुआ।

पैर फिसलने से गिरा

जानकारी के अनुसार, दोनों खेत में बनी पानी की डिग्गी से पाइप बिछाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति का पैर फिसल गया और वह डिग्गी में गिर गया। उसे बचाने के प्रयास में दूसरा व्यक्ति भी पानी में उतर गया, लेकिन गहरे पानी के कारण दोनों डूब गए।

घटना की सूचना मिलते ही पिलानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। राजगढ़ से गोताखोर नरेंद्र सांगवान को बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शव डिग्गी से बाहर निकाले गए। मृतकों की पहचान दूदवा निवासी 45 वर्षीय विक्रम सिंह पुत्र रामस्वरूप और 17 वर्षीय अमित पुत्र संजय शर्मा के रूप में हुई है। इस हादसे से दोनों परिवारों में गहरा दुख है। मृतक अमित के परिवार में अब उनकी छोटी बहन ही बची है। वहीं, विक्रम सिंह अपने पीछे एक पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं।

Related Articles