बाजोर ग्राम पंचायत के मुख्य रास्ते पर कीचड़:ग्रामीण परेशान, प्रशासन को दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
बाजोर ग्राम पंचायत के मुख्य रास्ते पर कीचड़:ग्रामीण परेशान, प्रशासन को दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
रघुनाथगढ़ : सीकर जिले की पिपराली पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बाजोर में ग्रामीण इन दिनों कीचड़ की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। गांव का मुख्य रास्ता, जो रेवासा रोड और राष्ट्रीय राजमार्ग-52 (एनएच-52) से जुड़ता है, पूरी तरह बदहाल हो चुका है। सड़क पर फैले कीचड़ और गड्ढों के कारण आमजन की आवाजाही बेहद मुश्किल हो गई है।
यह रास्ता श्मशान घाट तक भी जाता है, जिससे अंतिम संस्कार के लिए शव यात्रा लेकर जाने वाले लोगों को भी कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। बारिश के बाद हालात और बिगड़ जाते हैं, जिससे लोगों को फिसलन और कीचड़ के बीच से रास्ता तय करना पड़ता है।
गांव के निवासी भवानी शर्मा ने बताया कि यह गांव का प्रमुख रास्ता है, जिस पर एक स्कूल और मंदिर भी स्थित हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों, टीचर्स, महिलाओं और बुजुर्गों को प्रतिदिन इस समस्या का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि साफ-सुथरे घर से निकलने वाले लोगों को रास्ते में फैले कीचड़ के कारण परेशानी झेलनी पड़ती है।
कई बार बाइक सवार कीचड़ में मौजूद पत्थरों और अन्य अवरोधों के कारण फिसलकर गिर चुके हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार विभाग और पंचायत प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि यह केवल असुविधा का विषय नहीं है, बल्कि दुर्घटनाओं को न्योता देने वाली स्थिति बन चुकी है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत और कीचड़ की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे एकजुट होकर उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2199174


