उदयपुरवाटी पालिका में ‘पानी’ में भ्रष्टाचार! स्वीकृत 133 टैंकर, मौके पर 30 भी नहीं, जनप्रतिनिधियों ने सीएम को भेजा ज्ञापन
हर दिन 103 पानी के टैंकरों की राशि डकार रहे अधिकारी और ठेकेदार, मुख्यमंत्री से जांच की मांग, मुफ्त पानी टैंकर योजना में बड़ा खेल, जनप्रतिनिधियों ने एसडीएम के जरिए मुख्यमंत्री को खोली पोल
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : नगरपालिका कस्बे के 35 वार्डों में भीषण गर्मी को देखते हुए आमजन को राहत देने के लिए शुरू की गई निःशुल्क पानी के टैंकर योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। जलदाय विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार की कथित मिलीभगत के खिलाफ जनप्रतिनिधियों ने मोर्चा खोलते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को शिकायत भेजी है।
उपखंड अधिकारी सुमन सोनल के मार्फत मुख्यमंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में जनप्रतिनिधियों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि नगरपालिका क्षेत्र के लिए प्रतिदिन कुल 133 पानी के टैंकर स्वीकृत किए गए हैं। लेकिन धरातल पर ठेकेदार द्वारा मुश्किल से 30 टैंकर भी नहीं डाले जा रहे हैं।
रोजाना 103 टैंकरों के बजट का हो रहा ‘बंदरबांट’
ज्ञापन में साफ तौर पर कहा गया है कि हर दिन करीब 103 टैंकरों की स्वीकृत राशि का विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार द्वारा मिलकर खुलेआम भ्रष्टाचार किया जा रहा है। जनता बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है, जबकि कागजों में टैंकरों की संख्या पूरी दिखाकर सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है।
जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और शहर में स्वीकृति के अनुसार पूरे पानी के टैंकर डलवाकर जनता को राहत प्रदान की जाए। मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने के दौरान पूर्व पार्षद दिनेश सैनी, घनश्याम स्वामी, राधेश्याम रचेता, तेजस छींपा, अमित अली कच्छावा, यतेन्द्र सैनी, किरण सैनी, गोविन्द वाल्मिकी, उमेश कुमावत, प्रतिनिधि कुलदीप कटारिया, बल्लाराम सैनी, माहीर खान सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने एक सुर में चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2198271


