मंडावरा में ‘वंदे गंगा जल अभियान’ के तहत एनीकट का लोकार्पण, जल संरक्षण के लिए 10 लाख की लागत से बने एनीकट का हुआ भव्य लोकार्पण
मंडावरा पंचायत को मिली जल संरक्षण की सौगात, वीआईपी दिग्गजों ने फीता काटकर किया एनीकट का उद्घाटन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : ग्राम पंचायत मंडावरा में जल संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। क्षेत्र में ‘वंदे गंगा जल अभियान’ के तहत 10 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित एनीकट का भव्य लोकार्पण किया गया।
इस विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रभारी सचिव नवीन जैन, जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग, एसपी कावेन्द्र सागर और पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एनीकट का विधिवत उद्घाटन किया। लोकार्पण के पश्चात सभी प्रशासनिक अतिथियों ने एनीकट क्षेत्र का विस्तृत अवलोकन किया।
जल संचयन की क्षमता और उसकी उपयोगिता को देखते हुए प्रभारी सचिव व जिला कलेक्टर ने वाटर शेड के एससी मनोज गौड़ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि स्थानीय ग्रामीणों को इसका पूरा लाभ मिल सके। इस समारोह के दौरान भाजपा नेता विशम्भर पुनिया, एसडीएम सुमन सोनल, नायब तहसीलदार नीरज वर्मा, सहायक अभियंता नरेन्द्र मीणा, कनिष्ठ अभियंता सरिता तुनगरिया और अजय भालोठिया सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
एनीकट के निर्माण से क्षेत्र में भूजल स्तर में सुधार होगा और आगामी समय में मंडावरा व आसपास के इलाकों में पानी की किल्लत से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2198271


