[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नूक्कड़ सभा आयोजित कर घरेलू सीवरेज कनेक्शन का बताया महत्व


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

नूक्कड़ सभा आयोजित कर घरेलू सीवरेज कनेक्शन का बताया महत्व

नूक्कड़ सभा आयोजित कर घरेलू सीवरेज कनेक्शन का बताया महत्व

रतनगढ : आरयूआईडीपी के जन-जागरूकता अभियान के तहत वार्ड संख्या 44 के बिसायती मोहल्ले में जुम्मे की नमाज के बाद नगीना मस्जिद के सामने नुक्कड़ सभा आयोजित की गई। सभा में जन सहभागिता इकाई के प्रवीण सिंह राठौड़ ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जल संरक्षण और वृक्षारोपण का संदेश देते हुए घरेलू सीवरेज कनेक्शन के लाभों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरयूआईडीपी द्वारा घरेलू सीवरेज कनेक्शन निशुल्क किए जा रहे हैं तथा इनके माध्यम से क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था में सुधार होगा। इस दौरान लोगों की शंकाओं का समाधान किया गया और कनेक्शन कार्य के दौरान गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई। सभा में ओसाब अली, लियाकत, फारूक, इस्ताक, जावेद, आमीन, साजिद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet