ग्रामवासियों ने कलेक्टर के नाम उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, रास्ता बंद होने से आवागमन प्रभावित
ग्रामवासियों ने कलेक्टर के नाम उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, रास्ता बंद होने से आवागमन प्रभावित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : ग्राम क्षेत्र में रास्ता बंद होने की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि गैर मुमकिन कटाणी रास्ता खसरा संख्या 2160/2001, जो रोही हरिनगर से रामदेवरा जाने का मुख्य मार्ग है, उसे सेटलमेंट विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही के चलते राजस्व रिकॉर्ड के नए नक्शे से हटा दिया गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि यह रास्ता वर्षों पुराना है और इसे बिना किसी वैधानिक अधिकार के रिकॉर्ड से हटाया गया है। पूर्व में अगस्त 2025 में अतिक्रमण हटाने के बाद इस रास्ते को पुनः चालू किया गया था, लेकिन बाद में इसे अन्य स्थान पर दर्शा दिया गया, जिससे भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
ज्ञापन में यह भी बताया गया कि कुछ लोगों द्वारा मूल रास्ते पर अतिक्रमण कर तारबंदी कर दी गई है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में 11 मई 2026 को तहसीलदार, को ओर 1जून2026 को बीदासर उपखण्ड अधिकारी को भी लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। कई बार अवगत कराने के बावजूद प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि उक्त रास्ते को राजस्व रिकॉर्ड में पुनः दर्ज कर अतिक्रमण हटाया जाए और आमजन के लिए मार्ग को शीघ्र खुलवाया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो स्थिति गंभीर हो सकती है, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में मनोज लुणा, गिरधारीलाल, सीताराम, निरमा, हीराराम, हेतराम, जगदीश, मदनलाल, पवन, जगदीश, राजुराम सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2198182

