[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

खेतड़ी नगर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सनातन धर्म मंदिर परिसर में मंदिर भंडार मंत्री राजेश दौचानिया ने पौधारोपण कर अपना जन्मदिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष सवाई सिंह सिराधना ने की। समिति अध्यक्ष सवाई सिंह सिराधना ने कहा कि जन्मदिवस जैसे विशेष अवसरों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। राजेश दौचानिया ने पौधारोपण कर समाज के लिए प्रेरणादायक पहल की है। उन्होंने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्मदिवस, विवाह वर्षगांठ एवं अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर पौधे लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। इससे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण मिल सकेगा।

राजेश दौचानिया ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि जन्मदिवस को यादगार बनाने के लिए मंदिर परिसर में पौधारोपण किया गया है तथा लगाए गए पौधों की नियमित सार-संभाल की जिम्मेदारी भी ली गई है। कार्यक्रम के दौरान समिति महामंत्री अभिषेक पारीक, उपाध्यक्ष राजेश डांढेल, मंदिर मंत्री विमल शर्मा, धर्मपाल कुमावत, श्रवण सैन, रमेश कुमार सहित अन्य लोगों ने भी पौधारोपण किया तथा पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया गया।

Related Articles