ट्रैक्टर चालक को रास्ते में रोककर लात-घूंसों से पीटा, जान से मारने की दी धमकी, निजी बस कंडक्टर और उसके साथियों पर ट्रैक्टर चालक से मारपीट और धमकी का आरोप
चंवरा मोड़ पर घेरकर ट्रैक्टर चालक के साथ बेरहमी से मारपीट, पुलिस जांच में जुटी, ट्रैक्टर चालक को दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : क्षेत्र के गुढ़ागौड़जी बाजार में एक ट्रैक्टर चालक के साथ अभद्र व्यवहार, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित चालक ने इस संबंध में गुढ़ागौड़जी थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। ककराना निवासी पीड़ित कमलेश कुमार पुत्र धुंडा राम गुर्जर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11:45 बजे उनका बजरी से भरा ट्रैक्टर वीर हनुमान कॉम्प्लेक्स के पास सड़क किनारे खड़ा था। आरोप है कि वाहनों के निकलने के लिए पर्याप्त जगह होने के बावजूद एक निजी बस के कंडक्टर ने उनके साथ गाली-गलौज की और जबरन ट्रैक्टर की चाबी निकाल ली।
पीछा कर चंवरा मोड़ पर किया हमला
विवाद यहीं नहीं थमा। पीड़ित का आरोप है कि जब वह मोटरसाइकिल से टोडी स्थित अपने बाड़े की ओर जा रहा था, तब बस कंडक्टर और उसके तीन अन्य साथियों ने उसका पीछा किया। चंवरा मोड़ के पास चारों आरोपियों ने कमलेश को घेर लिया और लात-घूंसों से उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी।
गर्दन और पैर में आई चोटें, पुलिस जांच में जुटी
हमले में कमलेश कुमार की गर्दन, पैर और कमर पर गंभीर चोटें आई हैं। आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की शिकायत पर गुढ़ागौड़जी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश व मामले की जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2198300


