एसबीआई ग्राम सेवा परियोजना के तहत विश्व पर्यावरण दिवस मनाया
एसबीआई ग्राम सेवा परियोजना के तहत विश्व पर्यावरण दिवस मनाया
झुंझुनूं : एसबीआई फाउंडेशन की सीएसआर पहल ‘एसबीआई ग्राम सेवा परियोजना’ के अंतर्गत अर्पण सेवा संस्थान द्वारा बड़ागांव क्लस्टर के विभिन्न गांवों में विश्व पर्यावरण दिवस-2026 मनाया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं सतत ग्रामीण विकास से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया गया।
परियोजना के तहत ग्राम नाटास में 5 एकड़ क्षेत्र में ‘एसबीआई जन वन’ विकसित किया जा रहा है, जहां वृक्षारोपण के लिए भूमि समतलीकरण, फेंसिंग एवं सिंचाई व्यवस्था की गई है। साथ ही स्वच्छता साथी वाहन के माध्यम से घर-घर कचरा संग्रहण, वर्षा जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा तथा सोलर विद्युतिकरण जैसे कार्य भी किए जा रहे हैं।
एसबीआई फाउंडेशन के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वपन धर ने कहा कि संस्था पर्यावरण संरक्षण, जल प्रबंधन, स्वच्छता और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से सतत एवं जलवायु-अनुकूल ग्रामीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ‘एसबीआई जन वन’ और स्वच्छता अभियान जैसी पहलें हरित एवं स्वच्छ गांवों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
कार्यक्रम में ग्रामीण समुदाय, एसबीआई फाउंडेशन एवं अर्पण सेवा संस्थान के प्रतिनिधियों ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लिए सामूहिक प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2198191

