दरगाह के पास कचरा डालने से वार्डवासियों में रोष, कार्रवाई की मांग
दरगाह के पास कचरा डालने से वार्डवासियों में रोष, कार्रवाई की मांग
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : कस्बे के वार्ड नंबर 20 में स्थित आस्ताना जैतवार खां दरगाह के पास अन्य गलियों का कचरा डाले जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। वार्डवासियों का आरोप है कि नगर पालिका के ठेकेदार के अधीन कार्यरत सफाईकर्मी यहां नियमित रूप से कचरा एकत्रित कर डाल रहे हैं, जिससे गंदगी फैल रही है।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इस संबंध में वे कई बार नगरपालिका प्रशासन को मौखिक एवं लिखित शिकायत दे चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल के आसपास गंदगी से लोगों की भावनाएं भी आहत हो रही हैं।
वार्डवासियों ने अधिशासी अधिकारी सीताराम कुमावत से मांग की है कि सफाई ठेकेदार को निर्देश देकर संबंधित कर्मचारियों को यहां कचरा डालने से रोका जाए तथा क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2198163


